दुर्ग

नेशनल लोक अदालत 11 को
06-Sep-2021 6:28 PM
नेशनल लोक अदालत 11 को

दुर्ग,  6 सितंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस नेशनल लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिक से अधिक मामलों का राजीनामा कराए जाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन फिजिकल एवं वर्चुअल दोनों मोड से किया जाएगा। इस लोक अदालत में प्री लिटिगेशन प्रकरण जिसमें धारा 138 के मामले राशि वसूली प्रकरण विद्युत जलकर संबंधित प्रकरण पारिवारिक विभाग सिविल प्रकरण पर सुनवाई होगी, वहीं न्यायालय में लंबित प्रकरण जिसमें राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण मोटर दुर्घटना प्रकरण श्रम विभाग प्रकरण पारिवारिक विवाद विद्युत प्रकरण भूमि अधिग्रहण प्रकरण अन्य सिविल मामले आदि प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट