दुर्ग

जेवरात सहित नगदी की चोरी
06-Sep-2021 6:27 PM
जेवरात सहित  नगदी की चोरी

दुर्ग,  6 सितंबर। घर का ताला तोडक़र अज्ञात चोर ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, बर्तन एवं 30 हजार रुपए की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक पंचशील सेक्टर बी बोरसी निवासी बीपी पाल 3 सितंबर को दोपहर में अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित रायपुर गए हुए थे,  4 सितंबर की सुबह पड़ोसी दुकान वाले ने फोन कर प्रार्थी को सूचना दी कि रात में घर के भीतर से खटखट की आवाज आ रही थी और सुबह देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वे  परिवार सहित रायपुर से बोरसी पहुंचे. अज्ञात चोर ने उनके निवास से चांदी की तीन मूर्ति, चांदी के चार गिलास, चांदी की एक थाली, सोने की अंगूठी एवं अलमारी में रखे 30000  रुपए की चोरी कर लिया।
 


अन्य पोस्ट