दुर्ग

शतरंज खिलाड़ी विश्वजीत, ईशान, हिमानी समाजसेवी प्रवीण भाई के हाथों सम्मानित
05-Sep-2021 8:06 PM
शतरंज खिलाड़ी विश्वजीत, ईशान, हिमानी  समाजसेवी प्रवीण भाई के हाथों सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 सितंबर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा विभिन्न ऑनलाइन शतरंज स्पर्धा में दुर्ग जिले के शतरंज खिलाड़ी विश्वजीत सिंह,ईशान सैनी एवं हिमानी देवांगन को जिला शतरंज संघ द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर  सम्मानित किया गया। 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर समाजसेवी प्रवीण भाई अड़तिया ने उक्त शतरंज खिलाडिय़ो को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रवीण भाई ने इस अवसर पर पिता स्व. लालजी भाई आडतिया की स्मृति में  श्री जलाराम ट्राफी शतरंज स्पर्धा का भव्य आयोजन करवाने का आश्वासन भी दिया  

इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ,एस के भगत, दिनेश जैन, मिथिलेश बंजारे, धनंजय सिंह, श्रीमती सैनी, एवं श्री देवांगन जी,संजय खंडेलवाल उपस्थित थे । 

ज्ञात हो कि विश्वजीत सिंह ने एमेच्योर चेस चैंपियनशिप
2021, बिलो 2000 केटेगरी में विजेता रहे। जूनियर ओपन स्टेट चैंपियनशिप में इशान सैनी रनर अप रहे। 
इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य महिला शतरंज स्पर्धा में हिमानी देवांगन को स्पेशल प्राइज देकर मिला था।
 


अन्य पोस्ट