दुर्ग
दुर्ग, 4 सितंबर। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन 5 सितंबर को प्रात: 10.30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गोंडवाना भवन सिविल लाइन में रखा गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य आर एन वर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद एमआईसी प्रभारी एल्डरमैन युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के सभी विंग अथवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहेंगे।इस दौरान शहर के प्रबुद्ध गणमान्य वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया जावेगा।साथ ही उनके शिक्षकीय जीवन के अनुभवों को साझा किया जावेगा।


