दुर्ग

200 लोगों का वैक्सीनेशन
04-Sep-2021 6:22 PM
200 लोगों का वैक्सीनेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 सितंबर।
नवदृष्टि फाउंडेशन व रिलायंस फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान में 200 लोगों का  वैक्सीनेशन चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में किया गया व सभी को कोवैक्सीन लगाया गया, नव दृष्टि फाउंडेशन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। गुरुवार सुबह से ही लोगों में वैक्सीन लगाने हेतु उत्साह बना हुआ था। लोग परिवार सहित चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल पहुंच रहे थे। जहां नवदृष्टि फाउंडेशन व रिलायंस फाउंडेशन के सस्य उनका पूरा ससयोग कर रहे थे व मार्गदर्शन दे रहे थे।

रिलायंस फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू और भूपेंद्र साहू व प्रोग्राम सपोर्ट डायमंड सिंह, गजेंद्र साहू एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, विकास जायसवाल,मंगल अग्रवाल, सुरेश जैन, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, हरमन दुलाई, कुलवंत भाटिया व अन्य सदस्य पुरे समय वैक्सीनेशन सेंटर पर उपस्थित रहे। नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया ने कहा आगामी दिनों में भी हमारी संस्था की ओर से  वैक्सीनेशन का प्रयास जारी रहेगा व यदि कोई वयक्ति कोवैक्सीन लगवाना चाहे तो हमारी संस्था के सदस्यों से सम्पर्क कर मदद ले सकता है।

कोवैक्सीन  की प्रक्रिया की जानकारी हेतु मिथलेश साहू और भूपेंद्र साहू गजेंद्र साहू  नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, विकास जायसवाल, हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत, पियूष मालवीय, मुकेश राठी, सूरज साहू संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी,प्रसाद राव,दीपक बंसल सम्पर्क कर मदद ले सकते हैं।
 


अन्य पोस्ट