दुर्ग

अगस्त में 13 हजार मरीजों का इलाज
03-Sep-2021 6:39 PM
अगस्त में 13 हजार मरीजों का इलाज

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के फीडबैक पोल में सबने इसे सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 सितंबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा शहरी गरीबों को उनके मुहल्ले बस्ती में नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रारंभ किए गए जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। खासकर कोरोना काल के बाद इस योजना के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इसका आंकलन अगस्त माह में लाभान्वित मरीजों से किया जा सकता है। ॉ

नगर निगम एवं एमएमयू डॉक्टरर्स एवं स्टॉफ के संयुक्त प्रयास से अगस्त में कुल 96 कैम्प लगाकर लगभग 13,000 मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा देकर इस योजना से लाभान्वित किया गया। जिसमें 24 प्रतिशत पुरूष, 39 प्रतिशत महिला एवं 37 प्रतिशत बच्चे शामिल हैं।

योजना अंतर्गत चिन्हांकित स्थानों पर प्रतिदिन 4 कैम्प आयोजित की गई। नवम्बर 2020 से प्रारंभ होकर अगस्त 2021 तक दुर्ग शहर में ही 979 शिविर का आयोजन कर 56,735 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। 

आवश्यकतानुसार मौसमी बीमारी मलेरिया, डेंगू एवं पीलिया का भी नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। योजना अंतर्गत अब तक 800 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। निकाय द्वारा वार्डों में विशेष शिविर का आयोजन कर 1100 से अधिक किशोरी बालिकाओं का एचबी जांच तथा विद्यालयों में माह अगस्त में 4,800 से अधिक बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।

कमजोर वर्गों के लिए वरदान
यह योजना शहर के गरीब, मजदूर कमजोर आय वर्ग एवं जरूरतमंद परिवारों विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं बालिकाओं के लिए वरदान सिद्ध हुई है। इलाज में होने वाले जांच और उपचार से परिवार पर पडऩे वाले आर्थिक बोझ से मुक्ति मिली है। 

इस कारण लाभान्वित जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इस योजना की सराहना की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट