दुर्ग
सीएम का निषाद समाज ने जताया आभार
03-Sep-2021 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 सितंबर। निषाद समाज ने दिवंगत पद्मश्री पंडवानी गायक पूनाराम निषाद एवं नाचा के मुख्य कलाकार मदन निषाद की जीवनी को पाठ्य पुस्तकों में प्रकाशित करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। समाज के जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद पारकर ने बताया कि विगत दिनों राजीवन भवन में मछुआ कांग्रेस के सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए जहां उन्होंने यह घोषणा की है। जिससे निषाद समाज ने खुशी जाहिर की है। श्री पारकर ने सीएम से कुम्हारी स्कूल का नामकरण पूनाराम निषाद के नाम करने की भी मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


