दुर्ग
ताम्रध्वज का स्वास्थ्य जानने पुनिया पहुंचे
03-Sep-2021 5:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
ज्ञात हो कि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू स्वास्थ्यगत कारणों से दिल्ली में है और वे वहां स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। ताम्रध्वज साहू को 19 अगस्त को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें 31 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में आराम कर रहे हैं। श्री साहू एक सप्ताह दिल्ली में आराम करने के बाद रायपुर लौटेंगे। युवक कांग्रेस नेता अय्यूब खान ने भी दिल्ली प्रवास के दौरान श्री साहू से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


