दुर्ग

ईमानदारी से लौटाया अधिवक्ता का पर्स, सम्मानित
03-Sep-2021 4:07 PM
ईमानदारी से लौटाया अधिवक्ता का पर्स, सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 सितंबर।
कोर्ट परिसर पर गिरे पर्स को पुलिस कर्मी ने वकील को सौंपा। उनकी इस ईमानदारी की सूचना अधिवक्ता संघ दुर्ग को होने पर उन्हें तुरंत संघ कार्यालय में बुला कर संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया व उनके कार्य की प्रशंसा की।

जिला न्यायालय की अधिवक्ता हीना रसूल कुरैशी का पर्स कार्य के दौरान न्यायालय परिसर में कहीं गिर गया था, जिसमें नगद दस हजार रुपए व जरूरी कागजात रखे हुए थे,जिसको लेकर वह बहुत परेशान थी। इसी दरम्यान थाना भिलाई नगर में पदस्थ पुलिस कर्मी रमन सिंह ठाकुर न्यायालयीन ड्यूटी पर कोर्ट आए हुए थे। वहां उनकी नजर पर्स पर पड़ी। उन्होंने पहले आसपास पतासाजी की फिर पर्स खोलकर देखा तो उसमें दस हजार व कुछ जरूरी कागजात थे व अधिवक्ता हीना का कार्ड मोबाइल नं. था। उन्होंने तुरंत ईमानदारी का परिचय देते हुए अधिवक्ता को फोन कर पर्स के बारे में जानकारी दी व तस्दीक के बाद पर्स  उनके सुपुर्द कर दिया। उनकी इस ईमानदारी की सूचना अधिवक्ता संघ दुर्ग को होने पर उन्हें तुरंत संघ कार्यालय में बुला कर संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन, शकील अहमद सिद्दीकी, अजय शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी की उपस्थिति में सम्मानित किया गया  व उनके कार्य की प्रशंसा की। 
 


अन्य पोस्ट