दुर्ग
दुर्ग, 2 सितंबर। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को आयल टैंकर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रोड पर बैठी गायों को ठोकर मार दी, जिससे 3 गाय की मौत हो गई तथा एक गाय घायल हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ धारा 279, 429 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक गंजपारा दुर्ग निवासी अनीश दीप 1 सितंबर की सुबह लगभग 3.30 बजे पुलगांव की तरफ टहलने जा रहा था। रास्ते में शराब दुकान के पास रिलायंस आयल टैंकर क्रमांक पी बी 03 बी बी 1066 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रोड पर बैठी गायों को जमकर ठोकर मार दी, इससे लाल रंग की तीन गायों की मृत्यु हो गई, वहीं एक सफेद रंग की गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।
ठोकर मारने के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


