दुर्ग

फोटोग्राफर पंकज सम्मानित
01-Sep-2021 7:40 PM
फोटोग्राफर पंकज सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 1 सितंबर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश फोटोग्राफर वेल्फेयर एसोसिएशन रायपुर द्वारा फोटोग्राफर पंकज वर्मा का सम्मान किया गया।
 पंकज वर्मा ऋतंभरा साहित्य समिति कुम्हारी के अध्यक्ष नारायण वर्मा के बेटे  हैं। उन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह सम्मान प्राप्त किया और नगर को गौरवान्वित किया। इन्होंने कई छत्तीसगढ़ी   गीतों का भी फिल्मांकन किया है साथ ही वाइल्ड लाइफ से संबंधित फोटोग्राफी में भी इन्हें महारत हासिल है। पंकज वर्मा को इस हेतु  विश्व फोटोग्राफी दिवस 2020-21 का युवा प्रगतिशील फोटोग्राफर का पुरस्कार देने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय विधायक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि पर नगर के तमाम कलाकारों, साहित्य प्रेमियों , व्यवसायियों सहित विभिन्न विधाओं  से संबंधित लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
 


अन्य पोस्ट