दुर्ग

प्रेम विवाह के बाद पति पर धर्म परिवर्तन, अप्राकृतिक संबंध और गोमांस खिलाने का आरोप, आरोपी फरार
01-Sep-2021 2:07 PM
प्रेम विवाह के बाद पति पर धर्म परिवर्तन, अप्राकृतिक संबंध और गोमांस खिलाने का आरोप, आरोपी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 1 सितंबर। प्रेम विवाह के बाद युवती ने छावनी थाना पहुंच पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उन दोनों ने घर से भागकर कोलकाता में शादी की, फिर भिलाई आ गए। शादी बाद पति ने उसे अप्राकृतिक संबंध बनाने और गो मांस खिलाने का दबाव बनाया है। पीडि़ता ने अपने परिवार वालों के साथ आकर छावनी थाने में केस दर्ज करवाया है। इस मामले में भिलाई निवासी युवक पर दूसरे धर्म की लडक़ी से शादी कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं युवक पर महिला के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने और उसे गो मांस खिलाने का भी आरोप लगा है।

पीडि़ता ने बताया कि लगातार मिल रही प्रताडऩा से परेशान होकर उसने मामले की शिकायत छावनी थाना में दर्ज कराई है। मामला भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत कैंप क्षेत्र का है। जहां आरोपी मोहम्मद अकबर (25) का प्रेम प्रसंग 20 साल की पीडि़ता से हुआ। इसके बाद दोनों 8 माह पहले दिसंबर में घर से भागे और रायपुर, जबलपुर, भोपाल, दिल्ली होते हुए कोलकाता गए। अकबर ने पीडि़ता को कोलकाता में अपनी बहन के घर पर रखा। इस दौरान पीडि़ता के साथ अकबर ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। उसी दौरान युवती के घरवालों की शिकायत पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। कोलकाता भागने के 2 महीने बाद दोनों वापस भिलाई लौट गए और थाने में आकर दोनों ने जानकारी दी कि दोनों ने शादी कर ली है।

पीडि़ता ने  शिकायत में बताया है कि अकबर ने उससे वायदा किया था कि वो उसे अपना धर्म मानने के लिए कभी मजबूर नहीं करेगा। बावजूद इसके आरोपी व उसके परिजन मिलकर उसे दूसरा धर्म मानने के लिए विवश किया। बात नहीं मानने पर उसे प्रताडि़त किया जाता था। लगातार पिछले 6 महीनों तक प्रताडऩा झेलने के बाद रविवार को वह भाग कर अपने माता-पिता के पास आ गई। इसके बाद पीडि़ता ने परिवार वालों के साथ जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन ने बताया है कि यह पूरा मामला लव मैरिज करने के बाद हुई अनबन से जुड़ा हुआ है। प्रकरण में आरोपी मोहम्मद अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा, फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी को पकडऩे के बाद और क्या कुछ इस मामले में निकलकर आता है। उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, प्रताडऩा और धार्मिक विषयक के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।


अन्य पोस्ट