दुर्ग

सदस्यता अभियान को तेज करने पदाधिकारियों को जिम्मा
31-Aug-2021 8:53 PM
सदस्यता अभियान को तेज करने पदाधिकारियों को जिम्मा

 

छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना की बैठक में कई निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 31 अगस्त।
छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना दुर्ग जिला के ग्रामीण क्षेत्र के उतई नगर में बैठक हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ीयावाद को नई दिशा देने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी दी ।

 दुर्ग जिला अध्यक्ष  अरुण गन्धर्व  ने कहा छत्तीसगढिय़ा वाद के लिए अपनी पहचान बना चुके छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना हर गांव लोगों को जागृत करने का काम करेगी, जिसमें दुर्ग जिले में छत्तीसगढिय़ा वाद को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर बारीकी से चर्चा की गई, ब्लॉक स्तर से वार्ड स्तर तक संगठन को विस्तार करने की बात कही।

दुर्ग ग्रामीण संगठन प्रभारी कामेश साहू  ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सेनानियों को जोडऩे के लिए अभियान चला कर संगठन को ओर मजबूत करेगी, छत्तीसगढिय़ा सरकार होने के बावजूद छत्तीसगढ़ीया लोगों को रोजगार देने में सरकार की विफलता पर है, आने वाले समय मे इस पर बढ़ी रणनीति तैयार कर सरकार को जवाब तलब करेगी, साथ ही  वर्तमान परिवेश में युवा को आगे लागे के लिए बैठक के माध्यम से सदस्यों को क्रांति सेना से जोड़ा जाना है, जिसके लिए समय समय पर क्रांति सेना द्वारा किए गए कार्यो को लोगों के बीच में रखा जाएगा, क्रांति सेना के कार्यों से प्रभावित हो कर लोग क्रांति सेना से जुड़ते तो है लेकिन विभिन्न असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें बहाल फुसला कर क्रांति सेना के बारे में गलत जानकी दी जाती है जिससे सभी सेनानियों को बचना है।

जिला मीडिया  प्रभारी किशन ठाकुर विचार में कहा कि छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के प्रचार के लिए सभी गांव के चौराहे पर क्रांति सेना के नाम से बैनर पोस्टर टांग कर साथ ही दीवारों पर क्रांति सेना के विचारों को लिखा कर लोगों को जागरूक करेंगे।

जिला महामंत्री दीपचंद वर्मा ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को जागृत करने का काम में तेजी लाना है और अगामी नगरीय चुनाव में छत्तीसगढिय़ा महापौर को पद पर बिठाने की बात कही अगर कोई भी राजनीतिक दल किसी भी बाहरी व्यक्ति को टिकट देती है, तो उसे हराने का संगठन पुरजोर ताकत के साथ करेगी, छत्तीसगढिय़ों को शादी विवाह में जो भी निमंत्रण पत्र छपवाया जाता है। उसे छत्तीसगढ़ी में जरूर छपवाए जिससे लोगों में अपनी भाषा के प्रति सम्मान बढ़ेगा। उतई परिक्षेत्र में प्रभारी ऋषि साहू, शशांक बारले, चंदन सोनवानी को सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए नई रणनीति तैयार करने की बात कही। गांव-गांव से युवाओं को आगे लाने संगठन के विचार धारा को साथ में रख कर कार्य करेंगे।

भिलाई जोन 3 के अध्यक्ष चेतन चंदेल ने कहा हमारे जिला पदाधिकारी ओर प्रदेश पदाधिकारी का हमेशा सहयोग मिलता है उनके निर्देश पर ही काम किया जाता है, समय-समय पर पदाधिकारी बैठका कर सेनानी को छत्तीसगढिय़ावाद पर काम करने का जोश और रणनीति बनाकर हौसला बढ़ाते है।

बैठक में जिला पदाधिकारी, दुर्ग शहर सचिव पंकज चतुर्वेदी, सहसचिह दीपक चंदेल, छत्तीसगढिय़ा छात्र क्रान्ति सेना सांइस कालेज अध्यक्ष सुधीर चंदेल और तिजऊ गजपाल, अजय ढीढ़े, सुभाष साहू, पितेश साहू और काफी संख्या में क्षेत्र के नए सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट