दुर्ग

प्रति एकड़ 9 हजार देने के फैसले से किसानों को राहत-राजेंद्र
31-Aug-2021 5:47 PM
प्रति एकड़ 9 हजार देने के फैसले से किसानों को राहत-राजेंद्र

हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है भूपेश सरकार  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 अगस्त।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अकाल की स्थिति होने पर भी किसानों को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ देने की घोषणा ऐतिहासिक फैसला है। यह राशि चार किस्तों में किसानों को मिलेगी। अकालग्रस्त किसानों को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ देने की घोषणा से एक बार फिर साबित हो गया है कि हर स्थिति में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ खड़ी है। 

राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार जहां किसानों को लगातार राहत देने वाले फैसले कर रही है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार ने आय दोगुना करने का वादा करने के बाद किसानों को सिर्फ छलने का काम ही किया है। किसानों की आय दोगुना करना तो दूर, केंद्र सरकार ने कृषि उपकरण, कीटनाशक दवाईयां, रासायनिक खाद, डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। अनाज के समर्थन मूल्य में केंद्र सरकार ने मामूली वृद्धि की है जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।

राजेंद्र ने कहा कि पंडवानी कलाकार पुनाराम निषाद और मदन निषाद की जीवनी पाठ्यपुस्तक में प्रकाशित करने के मुख्यमंत्री के फैसले से एक बार फिर साबित हो गया है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार सर्वहारा वर्ग का सम्मान करती है। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार अपने खास मित्रों को लाभ पहुंचाने की नीयत रखकर योजनाएं बनाती है।
 


अन्य पोस्ट