दुर्ग

परिवहन विभाग में तबादले
31-Aug-2021 5:32 PM
परिवहन विभाग में तबादले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 अगस्त।
प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से परिवहन विभाग में पदस्थ परिवहन निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक सहित अन्य कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस आशय का आदेश अपर परिवहन आयुक्त द्वारा 30 अगस्त को जारी किया गया है। 

इस तबादले में आरटीओ दुर्ग के निरीक्षक व उपनिरीक्षक भी प्रभावित हुए हैं। दरअसल परिवहन विभाग द्वारा हर 6 माह में रोटेशन के आधार पर अधिकारियों व कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाता है। इसी कड़ी में ये तबादला आदेश जारी किए गए हैं। 

स्थानांतरण आदेश में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग के प्रशांत शर्मा निरीक्षक को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रायपुर भेजा गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक अरूणा साहू का स्थानांतरण परिवहन मुख्यालय नया रायपुर हुआ है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बिलासपुर के उपनिरीक्षक अतुल तिवारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग में पदस्थ होंगे। 

प्रवीण धुर्वे उपनिरीक्षक व विजय कुमार ठाकुर प्रधान आरक्षक को परिवहन उडऩदस्ता दुर्ग को चेक पोस्ट पाटेकोहरा स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा डगेश्वर राजपूत उपनिरीक्षक व प्रेमदान तिग्गा प्रधान आरक्षक चेक पोस्ट खम्हारपाली,  अजय पाल प्रधान आरक्षक का तबादला परिवहन उडऩदस्ता रायपुर किया गया है।राजस्व वसूली में पूरे प्रदेश में बेहतर परफार्मेंस देने वाले विकास शर्मा निरीक्षक को एक बार फिर प्रभारी परिवहन उडऩदस्ता दुर्ग बनाया गया है। 

परिवहन उडऩदस्ता में संतोष हरिपाल, सुजीत सिन्हा, डोमेन्द्र सिंह चुरेन्द्र (उपनिरीक्षक) होंगे। इसके अलावा प्रधान आरक्षक मुकेश यादव व जय विकास कौशिक, आरक्षक सुलेश मालेवार, रवि देवांगन, जितेन्द्र कुमार सिंह, हिंछा राम विश्वकर्मा व प्रभा तिवारी भी परिवहन उडऩदस्ता दुर्ग की टीम में होंगे। 

 


अन्य पोस्ट