दुर्ग

राजऋषि भवन केलाबाड़ी में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
31-Aug-2021 5:31 PM
राजऋषि भवन केलाबाड़ी में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 अगस्त।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा राजऋषि भवन केलाबाड़ी में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। ब्रह्माकुमारी रुपाली ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि भारतवर्ष में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है। सभी की इच्छा रहती है कृष्ण जैसा पति मिले, कृष्ण जैसा पुत्र मिले, कृष्ण जैसा सखा मिले, श्रीकृष्ण को सवर्गुण संपन्न 16 कला संपूर्ण निर्विकारी कहा जाता है वह इसलिए कि उनका हर एक कर्म कलायुक्त होता था। उनके हर कर्म को देखने वालों को ऐसा लगता था कि वह फिर से ऐसा कर्म करें, यह कर्म की श्रेष्ठता उन्होंने कैसे प्राप्त की।

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें धारणी, कशिश, युक्ति, चंद्राणी, मौसमी, जागृति, अनुश्री इत्यादि बच्चों ने राधा कृष्ण के जीवन पर आधारित सुंदर व मनमोहक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। ब्रह्माकुमार युगरत्न व प्रबोध ने कृष्ण भजन की सुमधुर प्रस्तुति दी।
 


अन्य पोस्ट