दुर्ग

जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा
31-Aug-2021 5:26 PM
जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा

दुर्ग , 31 अगस्त। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर सनातन हिन्दू युवा साथियों द्वारा 29 अगस्त को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर प्रमुख मार्ग स्टेशन रोड, गांधी चौक, शिवपारा, चण्डी चौक होते हुए गोपाल मंदिर बैगापारा में महाआरती कर समापन किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी, घोड़ा, बग्गी, धमाल, डीजे के साथ युवा साथियों, वरिष्ठजन, माताएं-बहनें बड़ी   संख्या में शामिल हुई। 

शहर के प्रमुख चौक में शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर जगह जगह किया गया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से निगम सभापति राजेश यादव, पार्षद बबिता गुड्डू यादव, एल्डरमैन मनीष यादव, भाजपा युवा नेता नितेश साहू, जीत हेमचंद यादव, दीपक चोपड़ा, मनोज शर्मा, अनिकेत यादव, महेश ठेठवार, राजू उजाला, प्रहलाद रूंगटा, अभिषेक पनारिया, दीपक सेन, प्रेम निर्मलकर, महेश यादव, यादव ठेठवार समाज अध्यक्ष गोविंदा लखन यादव, जय किशन, दीपेश, राजेश्वर, आयोजक प्रमुख ऋषि यादव सहित बड़ी संख्या लोग शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट