दुर्ग

इंटर स्टेट म्यूजिक व डांस स्पर्धा, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
30-Aug-2021 6:56 PM
इंटर स्टेट म्यूजिक व डांस स्पर्धा, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

  कांपीटिशन से निकलेंगे बेहतर कलाकार- पारामिता  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अगस्त।
कला व शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था उपासना फाउंडेशन द्वारा खालसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर में आयोजित तीन दिवसीय इंटर स्टेट म्यूजिक एवं डांस कांपीटिशन-2021 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने गीत- संगीत व नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। इस कांपीटिशन में प्रदेशभर से सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। 

कांपीटिशन उभरते हुए कलाकारों को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया हैं।जिनके कला को देश के दीगर राज्य व प्रदेश के कला क्षेत्र की हस्तियां जजेस के रूप में परखेगे व तराशेंगे। यह बातें उपासना फाउंडेशन के संचालक डॉ. सुबीर सेन ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कही। 

इस दौरान कांपीटिशन की जज व कोलकाता की फेमस कोरियोग्राफर, ऑल इंडिया टीवी और रेडियो की सदस्य पारामिता चक्रवर्ती, क्लासिकल डांसर सुश्री  राधिका पारवी बिलासपुर, रूपा मुखर्जी भिलाई, गीतांजलि संगीत महाविद्यालय कसारीडीह समिति अध्यक्ष रत्ना नारमदेव भी मौजूद थी। 

कांपीटिशन की जज और ऑल इंडिया टीवी व रेडियो की सदस्य पारामिता चक्रवर्ती ने बताया कि कला एक साधना हैं। यह स्वस्थ जीवन के लिए किसी योग से कम नहीं है। 
कोरोनाकाल में लोग के घरों में रहने से तनाव के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे लोगों के लिए गीत- संगीत व नृत्य वरदान साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कला प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है, उन्हें बेहतर मंच देने की। जिससे उपासना फाउंडेशन ने पूरा किया हैं। इस कांपीटिशन  के माध्यम से अच्छे कलाकार निकलेंगे, जो आगे चलकर अपनी प्रतिभाओं से देश का नाम रोशन करेंगे।
 


अन्य पोस्ट