दुर्ग
कार की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार घायल
26-Aug-2021 7:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 26 अगस्त। अपने परिचित से मिलने के बाद रेलवे स्टेशन से वापस घर लौट रहे प्रार्थी की मोटरसाइकिल को तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार चालक ने ठोकर मार दिया। इससे मोटरसाइकिल चालक को चोंटे आई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रार्थी की वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी दिनेश लहरे ने बताया कि ओमकारेश्वर मंदिर के सामने पद्मनाभपुर निवासी निसार अहमद 22 अगस्त की रात को अपने दोस्त अनिल जायसवाल से मिलने रेलवे स्टेशन दुर्ग गया हुआ था। दोस्त से मिलने के बाद रात लगभग 10 बजे जब अपनी मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। तब राजेंद्र पार्क चौक क्रास करते ही कार चालक ने ठोकर मार दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


