दुर्ग
मिले जाली नोट, मामला दर्ज
26-Aug-2021 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 अगस्त। एक्सिस बैंक में कुल 40 नोट जाली मिले हैं। डीसीआरबी द्वारा पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाना में धारा 489 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस के मुताबिक दुर्ग स्थित एक्सिस बैंक लिमिटेड से जिला अपराध अभिलेख शाखा दुर्ग द्वारा एक्सिस बैंक से प्राप्त पत्र को बरामद जाली नोटों के साथ 16 अगस्त 2021 को कब्जे में लिया गया था। एक्सिस बैंक के नोडल अफसर ने अपना पक्ष रखते हुए पुलिस को जानकारी दी है कि 1 मार्च से 27 अप्रैल 2021 के बीच एक्सिस बैंक की शाखा में 40 नोट नकली प्राप्त हुए हैं। जिसमें 500 के तीन नोट, 200 वाले 9 नोट तथा 100-100 रुपए वाले 28 नोट जाली पाए गए हैं। डीसीआरबी के अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


