दुर्ग
दुर्ग, 26 जुलाई। घर में ताला लगाकर गृहग्राम जाना प्रार्थी को महंगा पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर चोर ने घर का ताला तोडक़र हजारों रुपए के सामानों की चोरी कर लिया।
पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन कसारीडीह निवासी प्रहलाद कुमार टंडन भिलाई स्थित ट्रेजरी ऑफिस में कार्यरत है। 20 अगस्त को वह परिवार सहित अपने गृहग्राम बेलभाठा जिला अभनपुर गए हुए थे। जब 23 अगस्त को वह वापस आए तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर से अज्ञात चोर ने इंडक्शन कुकर, ड्रिल मशीन, बर्तन, हार्डवेयर का सामान आदि की चोरी कर लिया। इसी तरह एक अन्य मामले में शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा के प्रधान पाठक जयपाल सिंह ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई कि 7 अगस्त को स्कूल में ताला लगाकर सब घर चले गए थे। 10 अगस्त को प्रार्थी जब स्कूल पहुंचे, तब स्कूल के एक शिक्षक राहुल कुमार ने बताया कि कक्ष क्रमांक 2 एवं 3 का ताला टूटा हुआ है।
कमरे में जाकर देखा तो दोनों ही कमरे से दो-दो फैन की अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी खिडक़ी के सहारे कक्ष में प्रवेश कर फैन की चोरी किया था।


