दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 25 अगस्त। हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य केंद्रीय मंत्रालय भारत सरकार मंगेश वैद्य साहू के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष व एल्डरमैन संजय साहू, राष्ट्रीय प्रतिनिधि व पार्षद संतोष महानंद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्षद राकेश वर्मा, प्रदेश महामंत्री व पूर्व पार्षद संगीत सोरी एवं युवा ब्रिगेड प्रदेश महामंत्री अभिनव बघेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को जीवनरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान जरूरतमंदों को वस्त्र, कंबल, दवा, फल वितरित किया गया।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय साहू ने बताया कि हिन्द सेना के रक्तदान करने वाले सिपाही की हर बूंद संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समर्पित की गई। श्री बघेल की जनहितैषी कार्यप्रणाली एवं विकास कार्यों ने सिर्फ छत्तीसगढ़ के लोगों का दिल जीत लिया है बल्कि देश के अन्य राज्यों के लोग उनकी नीतियों व कार्यक्रमों के मुरीद हो गए हैं। यही वजह है कि हिन्द सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने स्व स्फूर्त रक्तदान किया।
राष्ट्रीय प्रतिनिधि संतोष महानंद ने बताया कि 23 अगस्त को मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा व अन्य धर्मस्थलों पर जा कर भूपेश बघेल की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए तथा मरीजों को दवा, फल, बिस्किट, जरूरतमंदों को वस्त्र, कंबल, खाद्यान्न सामग्री आदि का वितरण किया गया। आम नागरिकों को शामिल कर बड़े पैमाने पर पौधरोपण भी किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री संगीत सोरी ने कार्यक्रम में मौजूद हिन्द सैनिकों से कहा कि आपका दान किया हुआ रक्त अस्पताल के ब्लड बैंक में रखा जाएगा, जो जरूरतमंदों को यहां से उपलब्ध कराया जाएगा। रक्तदान 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी महिला या पुरुष कर सकता है। एक बार रक्तदान के बाद दूसरी बार रक्त देने के लिए 90 दिन का फासला होना जरूरी होता है।
युवा ब्रिगेड प्रदेश महामंत्री अभिनव बघेल ने रक्तदान के फायदे बताते हुए कहा कि रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावनाएं कम होती हैं, इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। रक्तदान से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा लीवर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रोफेसर प्रीतम सिंह, छत्तीसगढ़ मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी, प्रदेशाध्यक्ष नितिन ठक्कर, दुर्ग जिला अध्यक्ष कमलेश देवांगन, महामंत्री युवा ब्रिग्रेड एवं पाटन विधानसभा प्रभारी डोमन साहू, अहिवारा विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र हरपाल, कुम्हारी ब्लॉक महामंत्री विनोद भारती, कुम्हारी ब्लॉक उपाध्यक्ष गोविन्दा कुर्रे, आशीष निर्मलकर, महेंद्र तांडी, करण सोनवानी, सुश्री रजनी भारती, भूपेंद्र मानिकपुरी, रमेश वर्मा, तरुण राजपूत, सिराज, हेमंत साहू, रोहित वर्मा, आनंद चौहान, डॉ यशवंत साहू, अरशद अली, रोहित तिवारी, राहुल तिवारी, पीयूष, सूरज गेंड्रे, बॉबी लडवाल, अक्षय,कमल नेवारे, हरी, शिव डोंगरे, यमन तांडी, गुल्लू नायक, दिलीप बागड़े, सचिन भोजेकर, दिनेश कुमार, प्रदीप बाघ, विनोद लडवाल, सोनू, विकास अल्बर्ट, जगन्नाथ, संजय साहू, जॉन डिसूज़ा, अक्षय महतो, यशवंत यादव, अयूब जाल, आकाश बाघ, राजू सागर, जगबंधु बाघ, आकाश जैन, अमन सिंह, राकेश नायक, प्रकाश यादव, दीपक विश्वास, योगेश देशमुख, ईश्वर सिंह, पवन वर्मा, दिनेश चकोले, श्याम यादव, अवधेश सिंह, रोबर्ट डिसूज़ा, अंजलि दास, अवतार सिंह, बादल सिंह, गुरजीत सिंह सहित हिन्द सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


