दुर्ग
दुर्ग, 23 अगस्त। ठेठवार सदन रिसाली में ठेठवार समाज की बैठक रखी गई। इसमें कोरोना महामारी से दिवंगत हुए समाज के पूर्व अध्यक्ष तेजराम यादव एवं युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक बलराम यादव तथा अन्य स्वजाति बंधुओं को समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी स्मृतियों को संजोए रखने ठेठवार सदन में वृक्षारोपण किया गया। समाज के संरक्षक शंकरलाल यादव ने कहा कि स्व तेजराम एवं स्व बलराम समाज का आधार स्तंभ एवं सक्रिय पदाधिकारी थे। इन पदाधिकारियों के अलावा कोरोना महामारी में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कौशल प्रसाद यादव, नागेश्वर यादव, मनोहर यादव, नंद कुमार यादव, प्रहलाद यादव, रामसहाय यादव, जगन्नाथ यादव, भावेश यादव, अलख यादव आदि प्रमुखों को भी खोए हैं, इससे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक मनोज यादव एवं पुखराज यादव ने बैठक में मौजूद सभी सदस्यों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र यदु ने किया।


