दुर्ग

कांग्रेसजनों को मिली बड़ी सौगात, अल्प समय में तैयार हुआ भवन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 अगस्त। जिले में नवनिर्मित राजीव भवन के लोकार्पण समारोह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा वर्चुअल किया गया। इस दौरान जिले भर के कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित थे। अल्प समय में राजीव भवन बनकर तैयार हो गया है। इस बात की खुशी कांग्रेस के हर नेताओं और कार्यकर्ताओं में देखने को मिली है।
मध्यप्रदेश शासन के समय से कांग्रेस भवन का भूमिपूजन तत्कालीन मंत्रियों द्वारा किया गया था, किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 21 साल बाद दुर्ग के कांग्रेसजनों को अपना एक भवन मिल गया है। कार्यक्रम में वर्चुअल प्रदेश प्रभारी पी।एल। पुनिया जुड़े और उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान निर्माण समिति के गिरीश देवांगन, रामगोपाल अग्रवाल, मो। अकबर, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया।
उद्घाटन समारोह में पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, पूर्व महापौर आरएन वर्मा सपत्नीक पूजा में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, निर्मल कोसरे, गया पटेल, सभापति राजेश यादव, देवेश मिश्रा, अजय मिश्रा, अलताफ अहमद, भत्ते सिंह भाटिया, परमजीत सिंह भुई, अब्दुल गनी, रत्ना नारमदेव, रामकली यादव, भगवती ठाकुर, निर्मला साहू सहित अन्य लोग शामिल हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वर्चुअल शामिल नहीं हुए। जिससे कांग्रेसजनों में निराशा देखी गई। रात्रि के समय राजीव भवन के सामने वृहद रूप में आतिशबाजी की गई।