दुर्ग

जनपद चैंपियन ट्रॉफी में बढक़र-चढक़र लिया भाग
19-Aug-2021 11:25 PM
जनपद चैंपियन ट्रॉफी में बढक़र-चढक़र लिया भाग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 19 अगस्त।
जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी द्वाराअपने जनपद क्षेत्र के सभी संरपचों के सहयोग से ग्राम पंचायत पाऊवारा में ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहन देने एवं माता बहनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया गया। 

जनपद चैंपियन ट्रॉफी में जनपद पंचायत में आने वाले ग्राम बोरीगारका करगाडीह, कोकड़ी, कोडिय़ा, पाऊवारा  की महिलाओं ने कबड्डी खो-खो फुगड़ी जैसे छत्तीसगढ़ी खेलों में हिस्सा लिया, आयोजन समिति के संरक्षक हर्ष साहु है। इस कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष शालिनी यादव ने किया विशेष अतिथि जिला पंचायत दुर्ग सभापति योगिता चंद्राकर, दुर्ग  जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग झमित गायकवाड़, डिकेन्द हिरवानी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि द्वारा आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन बहुत ही तारीफ के काबिल है। इस प्रकार के आयोजन से हमारी छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों को नई दिशा एवं उड़ान मिली है तथा इस प्रकार के आयोजनों से हमारे माता व बहनें सशक्त एवं संगठित होती है। 

कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए राकेश हिरवानी ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन का होना वर्तमान कांग्रेस सरकार की देन है जिसके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी त्योहारों को को महत्व दिया, जिससे युवाओं में अपनी संस्कृति के प्रति जागरुकता आ रही है। हिरवानी ने इस सफल आयोजन का श्रेय अपने जनपद क्षेत्र की महिलाओं को दिया जिनकी उपस्थिति के कारण ही आयोजन सफल हुआ। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा गेड़ी नित्य राउत नृत्य जैसे छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्यों का मनमोहक प्रस्तुति भी दिया। इतवारी चीला तिहार समिति के सदस्यों इस कार्यक्रम भरपूर योगदान दिया।
 


अन्य पोस्ट