दुर्ग
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने ली शपथ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 19 अगस्त। ठेठवार सदन रिसाली में ठेठवार समाज की बैठक रखी गई इसमें कोरोना महामारी से दिवंगत हुए समाज के पूर्व अध्यक्ष तेजराम यादव एवं युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक बलराम यादव तथा अन्य स्वजाति बंधुओं को समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि दी साथ ही उनकी स्मृतियों को संजोए रखने ठेठवार सदन में वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर मौजूद समाज के सभी लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने शपथ भी ली।
समाज के संरक्षक शंकरलाल यादव ने कहा कि स्व तेजराम एवं स्व बलराम समाज का आधार स्तंभ एवं सक्रिय पदाधिकारी थे उन्होंने उनके निस्वार्थ सेवा एवं कार्यों को याद करते हुए कहा कि इन पदाधिकारियों के अलावा कोरोना महामारी में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कौशल प्रसाद यादव, नागेश्वर यादव, मनोहर यादव, नंद कुमार यादव ,प्रहलाद यादव, रामसहाय यादव, जगन्नाथ यादव, भावेश यादव, अलख यादव आदि प्रमुखों को भी खोए हैं, इससे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक मनोज यादव एवं पुखराज यादव ने बैठक में मौजूद सभी सदस्यों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने शपथ दिलाया कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र यदु ने किया।
इस दौरान मोहन यादव शंकर लाल यादव, उमाशंकर यादव, नरेंद्र यदु, रोमशंकर, खेमसिंह यादव दिनेश यादव ,ईश्वर लाल यादव, श्रवण यादव, विकास कुमार, युवा प्रकोष्ठ के राजेंद्र यादव, पुखराज यादव, मोहन यादव, वीरेंद्र यदु, मनोज यादव, सत्येंद्र यादव, राजू यादव, गजेंद्र यादव सूर्यकांत यादव, लोकचंद यादव, नरेंद्र यादव केवल यादव, प्रमोद यादव, ऐशेश्वर यादव, जग्गू यादव आदि मौजूद थे।


