दुर्ग

रक्षाबंधन पर गोबर की राखियों से गौसेवा की अनूठी मिसाल
19-Aug-2021 5:40 PM
रक्षाबंधन पर गोबर की राखियों से गौसेवा की अनूठी मिसाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 19 अगस्त। गौसेवा में निरंतर कार्यरत एवं 450 गौवंशों की सेवा एवं संवर्धन में पुलगांव स्थित गोकुल नगर स्थित गौठान कल्याणम महिला स्व सहायता समूह इस वर्ष राखी बना रही हैं एवं प्रत्येक राखी से आने वाली आवक को पूर्णत: गौसेवा में प्रयोग लाने का संकल्प भी लिया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कल्याणम महिला स्व सहायता समूह द्वारा गोबर से बनाए गए उत्पादों की तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूर्णत: देसी नस्ल के गौवंशों के गोबर से बनने वाली डिज़ाइनर राखियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन राखियों से न केवल भाइयों के हाथ सुसज्जित होंगे, बल्कि इस माध्यम से परोक्ष रूप से गौसेवा में भी अपना योगदान दिया जा सकेगा।

रंग बिरंगी राखियांइस वर्ष बाजार की रौनक बनने को तैयार है एवं पारंपरिक रूप से हाथो से बनने वाली राखियाँ दिखने में बहुत आकर्षक भी हैं। राखियों की मांग दूर-दूर से आ रही है एवं न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य राज्यों से भी इसकी मांग आना चालू हो गया है।

समूह की अध्यक्ष गायत्री डोटे ने बताया कि हमारा ध्येय गौसेवा के तहत महिला स्वावलंबन एवं लघु उद्योग की तरफ लोगों को ले जाने का उद्देश्य ही एक सशक्त समाज के निर्माण में सहायक होगा।


अन्य पोस्ट