दुर्ग

सरोज ने फहराया तिरंगा
17-Aug-2021 4:56 PM
सरोज ने फहराया तिरंगा

दुर्ग, 17 अगस्त। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस पर सांसद कार्यालय, जलपरिसर दुर्ग में ध्वजारोहण किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के द्वारा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाने के आव्हान पर सांसद कार्यालय में रंगारंग संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ को महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस उपलक्ष्य में सर्वप्रथम भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें वन्दन किया गया, तत्पश्चात झंडा फहराया गया। ठीक 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रगान पूरे देश में गाया गया। बाद में लोग देश भक्ति के गीतों पर बहुत थिरकते दिखे, हर कोई देश भक्ति के इस वातावरण से सराबोर था।

इस संदर्भ में सरोज पांडेय ने बताया कि हमने अपने लोकतंत्र को इतने लम्बे अरसे से सम्भाल के रखा है और आज भी ये लोकतंत्र अपने सिद्धांत से पुष्ट होकर आगे बढ़े। यह पर्व हमारे लिए गौरव का दिवस है, शौर्य का भी दिवस है। यह पर्व हमारी आन बान और शान है, साथ में उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार  तमेर प्रदेश कार्य समिति  सदस्य चंद्रिका चन्द्राकर, माया बेलचंदन,  सरिता मिश्रा, उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, संतोष सोनी, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, जीतेन्द्र साहू, के एस चौहान, राजा महोबिया, नीरज पांडेय, रत्नेश चन्द्राकर, नितेश साहू, उपासना चंद्राकर, विनायक ताम्रकार, मनोज टावरी, आशा सुब्बा, दीपक चोपड़ा, लुकेश बघेल, शेखर चंद्राकर, राकेश सेन, तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, पोषण साहू , संदीप जैन, राहुल पंडित, संदीप भाटिया एवं सैकड़ों कार्यकर्ता भिलाई महिला मोर्चा की टीम उपस्थित थीं।

 


अन्य पोस्ट