दुर्ग

अगस्त क्रांति दिवस पर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धाजंलि
10-Aug-2021 6:13 PM
अगस्त क्रांति दिवस पर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धाजंलि

दुर्ग, 10 जुलाई।  मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सिविल लाईन में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर परिचर्चा आयोजित कर वीर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ भंडार निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, छत्तीसगढ़ पिछड़ा आयोग के सदस्य आर एन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र रूप से उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए तमाम छोटे बडे आंदोलन किए गए, अंग्रेजी सत्ता को भारत की जमीन से उखाड फेंकने के लिए गांधीजी के नेतृत्व में अंतिम लड़ाई लड़ी गई थी उसे अगस्त क्रांति के नाम से जाना गया है। इस लड़ाई में करो या मरो का नारा देकर अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए पूरे भारत के लोगों से आव्हान किया गया।

 कार्यक्रम को निगम सभापति राजेश यादव, शिवाकांत तिवारी, नासिर खोखर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग अध्यक्ष अलताफ अहमद व आभार प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू ने किया।
 


अन्य पोस्ट