दुर्ग

रोका-छेका अभियान एवं गौठान योजना के नाम पर कांग्रेस सरकार कर रही है खानापूर्ति-हर्षा
10-Aug-2021 5:55 PM
रोका-छेका अभियान एवं गौठान योजना के नाम  पर कांग्रेस सरकार कर रही है खानापूर्ति-हर्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 अगस्त।
भाजपा नेत्री एवं सदस्य जिला पंचायत दुर्ग हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजना गौठान एवं रोका छेका अभियान का अनोखा विरोध का तरीका निकाला है। वे ग्राम फुंडा, में गौमाता को सडक़ से हटाकर इस अभियान की असफलता को उजागर करने का कार्य कर रही हैं। 

विरोध-प्रदर्शन के पूर्व चंद्राकर सहित उपस्थित अन्य लोगों के द्वारा हरेली पर्व के अवसर पर गौतामा की पूजा अर्चना कर आटे से बने लोंदी खिलाकर आशीर्वाद लिए।  
उन्होंने बताया कि गौठान योजना के अंतर्गत सरकार ने गांव गांव में लाखों रुपये खर्च कर गौठान का निर्माण कराया गया है, उक्त गौठान में सरकार एव कांग्रेस पार्टी द्वारा समिति का गठन किया। इस समिति में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ही अध्यक्ष एव सदस्य मनोनीत किया गया है। इस समिति को हर महीने दस हजार रुपये गौठान संचालन के लिए शासन द्वारा सहायता भी दी जा रही है, परंतु पूरे पाटन के एक एक ग्रामो में कही ऐसा नहीं लगता कि इनके गौठान समिति गौठान संचालन करने में किसी भी तरह से कोई भी गंभीरता दिख रही हो इनके समिति अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के किसी भी आदेश को गंभीरतापूर्वक नहीं मान रहे है जिसका परिणाम है, की आज गौमाता गौठान में न होकर सडक़ में आ गईं है। केवल आदेश कर भुपेश बघेल की सरकार एव उनकी बनाई समिति सो गई है, पाटन में आएदिन सचिव, कलेक्टर, सीईओ सभी दौरा कर जानकारी ले रहे, आए दिन इनके दौरे से भी आम जनता की गाढ़ी कमाई के टेक्स के पैसे की बर्बादी हो रही पर परिणाम सिफर है। इसलिए इन्हें जगाने इस तरह की अभियान की आवश्यकता है। 

क्षेत्र के जनपद सदस्य  निर्मलाजय वर्मा ने कहा कि गौठान व रोका छेका के नाम पर  भूपेश सरकार द्वारा  खानापूर्ति किसानों और आम जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास मात्र है।इस अभियान के प्रचार और क्रियान्वयन के नाम पर करोड़ों रूपये बर्बाद कर दिए गए, पर सडक़ों पर पशुधन की मौजूदगी अभियान की हवा निकलने की पुष्टि कर रही है।

 कार्यक्रम में मध्य पाटन मंडल महामंत्री व अरसनारा सरपंच हरिशंकर साहू, रामनारायण निर्मल, केजउ यादव, रवि वर्मा, रामानुज यादव, मनी राम  वर्मा, जेठमल जैन, डोमन निर्मल, छबि राम वर्मा, राकेश शर्मा, बेनीराम ठाकुर, सन्तोष नायक, रोशन वर्मा, बडरी वर्मा, मनोज वर्मा, राजकुमार चंदेल, नवल किशोर यादव, धनंजय यादव, किशन साहू, नीलकंठ कश्यप, नित्या निर्मल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट