दुर्ग

विधायक वोरा जगह-जगह जलाया पुतला
09-Aug-2021 4:47 PM
विधायक वोरा जगह-जगह जलाया पुतला

भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं - भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 अगस्त।
दुर्ग विधायक अरुण वोरा द्वारा पूर्व सभापति व जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन के साथ किए गए अपमानजनक व्यवहार के मुद्दे को लेकर भाजपा संगठन अब पूरे एकजुट होकर सडक़ पर उतर गई हैं और इस मुद्दे को लेकर शहर में भाजपा के सभी चारो मंडलों में विधायक वोरा का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया गया। 

चंडी शीतला मंडल चंडी मंदिर चौक में पटरी पर सिकोला भाटा मंडल के शहीद चौक में  गंजपारा सदर मंडल जिला भाजपा कार्यालय के सामने व कसारी डिह बोरसी मंडल में महाराजा चौक में अलग-अलग स्थानों पर बड़ी संख्या में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एक रैली रूप में निकालकर विधायक वोरा के पुतले को जलाकर चेतावनी दी कि बरसों से गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने वाले  पिछड़ा वर्ग के नेता दिनेश देवांगन  के साथ विधायक का अनुचित व्यवहार कदापि स्वीकार्य  नहीं है और सत्ता के नशे में चूर उतारने भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर संघर्ष जारी रखेंगे।

 इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग विधायक जब से कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है तब से अपने आप को दुर्ग की राजनीति में सत्ता का केंद्र बिंदु मान लिया है और भाजपा कार्यकर्ताओं को दबाने लगे है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार ने कहा कि विधायक वोरा सत्ता के नशे में चूर हो गया है और पूर्व सभापति दिनेश देवांगन जो गरीबी से संघर्ष करते हुए भाजपा मेें एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर जनता के बीच अपनी पहचान बनाया है। उसे सत्ता का धौंस दिखाकर धमकाना हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का अपमान है और इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मुद्दे पर लगातार संघर्ष कर  विधायक को उनकी हैसियत बताई जाएगी। इसी कड़ी में सभी मंडलों में विधायक वोरा का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया गया।

पुतला दहन करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर  व नटवर ताम्रकार जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख  भट्टड़ सरिता मिश्रा कार्यालय मंत्री नीरज पांडेय मीडिया प्रभारी के एस चौहान, आई टी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया रहे तथा उनके साथ मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल सतीश समर्थ शेखर चंद्राकर दीपक चोपड़ा, महामंत्री संदीप जैन , राहुल पंडित विजय ताम्रकार तेखन सिन्हा, राकेश यादव,पोषण साहू बंटी चौहान, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी श्यामा साव, मंडल मंत्री कृष्णा निर्मलकर विनीत ताम्रकार दीपक सिन्हा मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, देव वर्मा, कार्यालय प्रभारी कमल तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट