दुर्ग
राम बाई आर्य का निधन
08-Aug-2021 8:20 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 8 अगस्त। कैम्प-2, चटाई क्वार्टर कालोनी, गुरुद्वारा के समीप निवासी राम बाई आर्य का कल मध्यान्ह निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उनकी अंतिम यात्रा कल शाम 5 बजे निवास से निकल कर शाम 5.30 बजे राम नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वे भाजपा नेता चंद्रप्रकाश आर्य (मुन्ना आर्य), पत्रकार जय प्रकाश आर्य (गुड्डा) व सिविल कान्ट्रेक्टर सूर्य प्रकाश आर्य की माता थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे