दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 8 अगस्त। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत डिडगा में ग्राम स्वच्छता की जिमेदारी मिली सरस्वती महिला स्व सहायता समूह को जहां स्व सहायता समूह अध्यक्ष गायत्री यादव व सदस्यों को ग्राम प्रमुख सरपंच ममता ठाकुर, उप सरपंच यशवंत वर्मा, सचिव पारख साहू ने सदस्यों को स्वच्छता की शपथ के साथ सेग्रिगेसन यार्ड हेतु ई-रिक्शा, रापा, धामा सहित सभी जरूरी सामान शासन द्वारा प्रदान किए गए सामग्री को सौपा गया।
समूह की अध्यक्ष गायत्री यादव ने कहा कि ग्राम स्वच्छता की इस योजना के माध्यम से महिलाओं को संबल व आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को कार्य को दिया जा रहा हैं, जिसे हम सभी महिला समूह की महिला जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे ग्राम के अपशिष्ट पदार्थों को लेकर एक नियत स्थान पर एकत्रित किया जाएगा।
सरपंच ममता ठाकुर ने कहा कि महिला समूह के माध्यम से अब ग्राम में पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखा जायेगा।
आज महिला स्व सहायता समूह के शपथ समारोह व जिम्मेदारी सौंपने के अवसर पर सरपंच ममता ठाकुर, उपसरपंच यशवंत वर्मा, अध्यक्ष गायत्री यादव, पंच सविता ठाकुर, भारती पटेल सहित समूह की सचिव खुशबू एवं सदस्यगण सुशीला यादव, आराधना ठाकुर, यमिता सहित समूह की महिलाए और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।