दुर्ग
छेड़छाड़, पकड़ाया आरोपी
04-Aug-2021 5:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 4 जुलाई। बीती रात पीडि़ता के घर में जबरन घुसकर उसके साथ बदनियति से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 354, 454 के तहत कार्रवाई की गई है। चौकी प्रभारी दिनेश लहरे ने बताया कि पीडि़ता अपनी बड़ी बहन, बहन के दो बच्चे तथा छोटे भाई के साथ रायपुर नाका में रहती है। बीती रात आरोपी रितेश जाल दरवाजा तोडक़र घर में घुस गया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा था। शोर-शराबा करने पर आरोपी डर कर वहां से भाग निकला था. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


