दुर्ग

कार की ठोकर से बाईक सवार घायल
04-Aug-2021 5:07 PM
कार की ठोकर से बाईक सवार घायल

दुर्ग, 4 अगस्त। अपनी दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर रायपुर से दुर्ग आए इंजीनियर को कार चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे प्रार्थी के सिर, पैर एवं हाथ में चोट आई।  उसे तुरंत   108 वाहन द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।  प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। 

 पुलिस के मुताबिक प्रार्थी लोकेश चौबे  टेलीकॉम कंपनी कोल टेक भोपाल में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. वह ऑफिस के कार्य से रायपुर में आकर ठहरा हुआ था।  किसी कार्य से वह अपने दोस्त की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमजे 1938 को लेकर दुर्ग आया हुआ था।  शाम को जब वह वापस लौट रहा था तब हेमचंद यादव कॉलेज के सामने मेन रोड पर कार क्रमांक सीजी 07 बीडी 5003 के चालक ने ठोकर मार दिया था जिससे प्रार्थी को चोटे आई। 
 


अन्य पोस्ट