धमतरी
डॉ. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
25-Jun-2021 7:39 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 25 जून। जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर मानस मंच सांकरा में भाजपाइयों ने उनके तैल चित्र पर गुलाल व माल्यार्पण कर उनको याद किया। बलिदान दिवस पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं सभापति महिला बाल विकास जनपद पंचायत नगरी सुलोचना साहू, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष सत्ती मरकाम, महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता साहू, बेलर महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता साहू, मंडल कोषाध्यक्ष महेश साहू गिरवर भंडारी, युवा मोर्चा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख हरीश साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश गोसाई, ठगिया बाई एवं ग्रामीण उपस्थित रहे सहित उपस्थित रहे! भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नगरी राजेश गोसाई ने उपस्थित लोगों के समक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर संक्षिप्त विवरण दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे