धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 2 जून। भाजपा महिला मोर्चा मंडल ने कोराना काल में फ्रंट लाईन वर्कर के रुप में अपनी सेवा दे रहे मितानीन, एमटी, एसपीएस का सम्मान एवं स्वागत किया।
केन्द्र में भाजपा शासित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सकुशल सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल नगरी, बेलरगांव के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी पहुंचकर कोराना जैसे विकट परिस्थिति मेें नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवा दे रहे मितानिन, एमटी, एसपीएस का मनोबल बढ़ाते हुए उनका श्रीफल और साल भेंटकर उनका सम्मान व स्वागत किया।
महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में केंद्र के मोदी सरकार के देश व आमजनता के हित में किए गए सभी कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि कोराना के दूसरी लहर मेें नगर, गांव मेें मितानिन, एमटी,एसपीएस ने निस्वार्थ सेवा देते हुए आमजनता को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया है, आज इसी के परिणाम स्वरूप अन्य जगहों की अपेक्षा नगरी ब्लॉक वैैक्सीनेशन मेें बहुत आगे चल रहा है।
आज इनके कार्यों के चलते ही कोराना संक्रमण की गति कम हुई हैं और लोग जागरूक हुए हैं।
सम्मान व स्वागत कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष नगरी आराधना शुक्ला, जिला महामंत्री हेमलता यादव, नगरी मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, बेलरगांव मंडल अध्यक्ष बबीता साहू, उपाध्यक्ष यशोदा साहू, मंडल महामंत्री आरती गुप्ता, हेमलता साहू, पार्षद विनीता कोठारी, ललिता साहू, सती मरकाम एवं एमटी पुनिया साहू, नगरी नपं के सभी वार्डों के मितानिन, धनेश्वरी साहू, टोमिन साहू, हेमलता यादव, अश्विनी खरे, राजकुमारी निषाद, तामेश्वरी साहू, गायत्री निषाद, तुकेश्वरी साहू, अमृता लाहौरिया, खिलेश्वरी साहू, भूलेश नेताम, वेदमती पुजारी, भुनेश्वरी निषाद, द्रौपती निषाद सहित महिला मोर्चा मंडल के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।