धमतरी

भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज
20-May-2021 5:23 PM
भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज

धमतरी, 20 मई। राष्ट्रीय भाजपा नेताओं के खिलाफ धमतरी ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष- जे.पी.नड्डा, राष्ट्रीय  प्रवक्ता- संबित पात्रा, महासचिव- बी एल संतोष, केंद्रीय मंत्री- स्मृति ईरानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग द्वारा जारी लेटर हेड में फर्जी मनगढ़ंत फेक न्यूज साझा कर देश में सम्प्रदायिकता, हिंसा फैलाने का प्रयास किया है। 

उक्त मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तरुण रॉय, युवा नेता गीत राम सिन्हा,अम्बर चंद्राकर, श्रीकांत तिवारी, सद्दाम रजा, डिकेश देवांगन,सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने सिटी कोतवाली  थाना प्रभारी नवनीत पाटिल भाजपा नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया।
 


अन्य पोस्ट