धमतरी

180 बिस्तरों में अतिरिक्त ऑक्सीजन की हो सकेगी आपूर्ति
22-Apr-2021 7:55 PM
180 बिस्तरों में अतिरिक्त ऑक्सीजन की हो सकेगी आपूर्ति

सांसद और विधायकों का जताया आभार

धमतरी, 22 अप्रैल। कोविड 19 बीमारी के संक्रमण से ग्रसित मरीजों के लिए ऑक्सीजनयुक्त बिस्तरों की आवश्यकता होती है। इसी के मद्देनजर जल्द ही जिले में 300 जम्बो ऑक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध होने की संभावना है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मुम्बई की ऑक्सीजन उत्पादक एक संस्था को 300 जम्बो सिलेण्डर खरीदने पत्र भेजा गया है। उक्त कम्पनी ने आगामी सात से दस दिनों के भीतर जम्बो सिलेण्डर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर यह जम्बो सिलेण्डर मिल जाता है, तो जिले के 180 ऑक्सीजनयुक्त बिस्तरों में ऑक्सीजन की आपूर्ति  सुचारू रूप से हो सकेगी। कलेक्टर ने यह भी बताया कि उक्त कार्य के लिए जिले के सांसद और विधायकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सांसद निधि और विधायक निधि की राशि का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए जिले के सांसद और विधायकों का आभार प्रकट किया है।  
 


अन्य पोस्ट