धमतरी

सिहावा विधायक के प्रयास से सोंढूर जलाशयसे एनीकट में पानी छोड़ा गया
21-Apr-2021 8:08 PM
सिहावा विधायक के प्रयास  से सोंढूर जलाशयसे एनीकट  में पानी छोड़ा गया

नगरी, 21 अपै्रल। सिहावा क्षेत्र के तीर्थ स्थल कर्णेश्वर घाट जहां बालक नदी पर महानदी का संगम स्थल हैं। इस संगम स्थल पर उड़ीसा, बस्तर, कांकेर एवं क्षेत्र के लोग अस्थि विसर्जन हेतु आते हैं, इस गर्मी में संगम स्थल पर स्थित एनीकट में पानी सूख गया था। जिससे अस्थि विसर्जन करने वाले तीर्थ यात्रियों सहित आस-पास के ग्रामीण जनों को निस्तारी की बड़ी समस्या हो गई थी तथा मवेशी भी पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे।

आदिवासी कांग्रेस के धमतरी जिलाध्यक्ष टेश्वर सिंह धु्रव के नेतृत्व में सिहावा  विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव से ग्रामीणों ने भेंट कर इस समस्या पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही श्री धु्रव ने विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव से मांग की कि कर्णेश्वर घाट के एनीकट के फाटक द्वारा पानी रिसाव होने से एनीकट का पानी सूख जाता है। जिसको मरम्मत करवाया जाए।
विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव ने सोंढूर महानदी-परियोजना के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संकट के निवारण हेतु सोंढूर जलाशय से पानी छोड़ा जाए। आज एनीकट में पानी आने से बोधसेमरा, सिरसिदा, मल्हारी, रानीगांव, सिहावा एवं सेमरा के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

गर्मी में जल संकट दूर करने के लिए ग्रामीणों एवं आदिवासी कांग्रेस के धमतरी जिलाध्यक्ष टेश्वर सिंह धु्रव ने क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया है।
 


अन्य पोस्ट