धमतरी

कर्णेश्वर महादेव में भक्तों की उमड़ी भीड़
12-Mar-2021 4:58 PM
 कर्णेश्वर महादेव में भक्तों की उमड़ी भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 12 मार्च।
महाशिवरात्रि पर अंचल के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर देउरपारा में सुबह से ही लंबी कतार दिखी। बोलबम और हर-हर महादेव के नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। मंदिर के सामने नारियल, धतूरा के फूल, बेल पत्र की दुकानें सजी रही। 

कर्णेेश्वर महादेव मंदिर में ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक, महाआरती की गई। सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव भी कर्णेेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना में शामिल हुर्इं। मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। राजू पटेल व साथियों ने भगवान महाकाल के सुमधुर भजन गाकर माहौल को शिवमय बनाया।

 इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता कलम सिंह पवार,गगन नाहटा, योगेश साहू,रामभरोसा साहू, मोहन पुजारी, भरत निर्मलकर, महेंद्र कौशल,छबि ठाकुर आदि मौजूद रहे।
साथ ही ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम छिपली में दिन भर भगवान शिव की पूजा होती रही। मेला मड़ई का आयोजन किया गया।

कोटेश्वर धाम में सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सहित शिवभक्तों ने जल और दुग्ध से अभिषेक कर बेल पत्र, पुष्प आदि चढ़ा कर मनोवांछित फल प्राप्ति हेतु भगवान से आशीर्वाद मांगा।
 


अन्य पोस्ट