धमतरी
आजादी का अमृत महोत्सव 12 को
11-Mar-2021 5:14 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 11 मार्च। भारत सरकार के निर्देशानुसार आजादी के 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आगामी 12 मार्च से आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इसके 75 सप्ताह पहले से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने इसके मद्देनजर जिले में 12 मार्च को साइकिल रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया है। धमतरी से कंडेल तक प्रस्तावित साइकिल रैली शाम 4 बजे घड़ी चौक से कंडेल तक के लिए निकाली जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे