धमतरी

कस्तूरबा गांधी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, डॉ. खूबचंद बघेल को कांग्रेसियों ने किया याद
23-Feb-2021 4:31 PM
कस्तूरबा गांधी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, डॉ. खूबचंद बघेल को कांग्रेसियों ने किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,23 फरवरी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर धमतरी द्वारा माता कस्तूरबा गांधी, भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अब्दुल कलाम आजाद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वपन दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष कांग्रेस कार्यालय रायपुर रोड बठेना चौक में मनाई गई।

सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन  एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनो के द्वारा तीनों महान प्रतिमूर्तियों के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने तीनों महापुरुषों के जीवनी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सम्मान पूर्वक भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । वही महापौर विजय देवांगन ने तीनो महान विभूतियों को नमन करते हुए  कहा कि आज जो हमारे छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ है वह  डॉ. खूबचंद बघेल की प्रथम स्वप्न दृष्टा  का परिणाम है जिन्होंने सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज्य अलग बनाने का संघर्ष किया था। 

कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रकाश जैन, देवेंद्र आजमानी, सुधीर बल्लार एवं अनेक कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शहर 02 ईश्वर देवांगन एवं आभार ब्लॉक अध्यक्ष शहर 01आकाश गोलछा ने किया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस सचिव अंबिका सिन्हा, शांति सपहा ,तनवीर कुरेशी गौरी शंकर पांडे, योगेश शर्मा,रिखी  राम, डिकेश देवांगन,भारत लाल,शीला दास, चंद्र प्रभा यादव, मुरलीधर, तरुण रॉय, राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट