धमतरी

कुरुद में भाजयुमो जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत
18-Feb-2021 3:26 PM
कुरुद में भाजयुमो जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद,  18 फरवरी।
धमतरी जिला के नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष विजय मोटवानी के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराग चन्द्राकर के नेतृत्व में जोशीला स्वागत किया गया।
कुरूद सांधा चौक पहुुंचने पर जिलाध्यक्ष का फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए युवाओं का काफिला भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां श्री मोटवानी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिये काम करने की बात कही।

इस मौके पर जय हिंदुजा, कीर्तन मीनपाल, अभिषेक शर्मा, देवेश अग्रवाल, वीरेंद्र साहू , सत्यप्रकाश सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, हिमांशु साहू, सत्यम चंद्राकर, संजय साहू, राहुल बांधेकर, किशोर कुर्रे, केशव चंद्राकर, रोशन साहू, सत्यम बैस, नवनीत शर्मा, तिलक भारती, विक्रम सिंह, भूपेंद्र चंद्राकर, परस निर्मलकर, विक्की साहू आदि उपस्थित थे ।
 


अन्य पोस्ट