धमतरी

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनी
11-Feb-2021 4:31 PM
 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनी

नगरी, 11 फरवरी।  भाजपा मंडल नगरी द्वारा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज नगर पंचायत नगरी के वार्ड 6 में स्थित उनकी प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ उन्हें माल्यार्पण कर याद किया।
इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला मंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा,मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला के अध्यक्ष नंद यादव,मंडल महामंत्री द्वय रामगोपाल साहू, हृदय साहू,मीडिया प्रभारी मंडल के मंत्री अशोक संचेती,पूर्व पार्षद बलजीत छाबड़ा, दुर्गेश साहू, खेमेन्द्र साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निखिल साहू, मुक्ता साहू, संत कोठारी, हरीश साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट