धमतरी

चक्काजाम को कांग्रेस का मिला साथ
07-Feb-2021 5:24 PM
चक्काजाम को कांग्रेस  का मिला साथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,7 फरवरी।
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के बैनर तले तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में विभिन्न किसान संगठन के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम के आव्हान पर अर्जुनी चौक धमतरी में भी चक्काजाम किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी के द्वारा चक्काजाम को समर्थन दिया गया।

इस अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आकाश गोलछा , ईश्वर देवांगन ,ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम साहू ,कुकरेल ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश दुबे , वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद दोषी, तनवीर कुरैशी,निखिलेश देवान,तारिक रजा कादरी,योगेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, प्रदेश  महिला कांग्रेस सचिव  किरण अग्रवाल ,गणेश्वरी कॉमडे, अंशु सोनी, विभा शर्मा,शास्त्री सोनवानी, एनएसयूआई नेता राकेश मौर्या, सत्यम डागौर, आशुतोष खरे ,गीत राम सिन्हा ,तरुण राय,श्रीकांत तिवारी, हर्ष जैन ,सद्दाम रजा ,गोविंद मानिकपुरी कुकरेल,खोमेश्वर साहू, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट