धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 3 जनवरी। भूपेश बघेल सरकार द्वारा राम के ननिहाल में भी राम गमन पथ को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है इसी के तहत राज्य में उत्तर (सीतामणी हर चौका) एवं दक्षिण (रामाराम) के दोनों छोरों से पर्यटन रथ यात्रा और विराट बाइक रैली का आयोजन पूर्व में किया गया था जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व धर्म प्रेमी बन्धुओ ने भाग लिया था। जो ग्राम बांसपानी (नगरी) कांकेर सीमा से प्रारंभ होकर लोमस ऋषि आश्रम (मगरलोड) गरियाबंद सीमा (कुल 148 किलोमीटर) में समाप्त हुई थी।
रामरथ का पुन: धमतरी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जनपद कार्यालय धमतरी के पास भगवान श्री राम का विधि विधान से पूजा पाठ कर बाइक रैली आयोजित कर शहर में भ्रमण कराया गया बाइकर्स द्वारा जय सियाराम का नारा लगाते हुए रैली जनपद कार्यालय से प्रारंभ होकर गोकुलपुर, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा चौक, मकई चौक, सदर बाजार होते हुए बिलाई माता मंदिर में जय संपन्न हुआ।
इस दौरान शरद लोहाना (अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी), विजय देवांगन (महापौर नगर पालिक निगम), हर्षद मेहता (पूर्व विधायक), मोहन लालवानी (पूर्व जिलाध्यक्ष),अमरदीप साहू, देवेन्द्र जैन, आलोक जाधव, कृष्णा मरकाम, राजा देवांगन, सलीम रोकडिय़ा, विजय गोलछा, राजेश ठाकुर, मंजीत छाबड़ा, तिलक सोनकर, यूसुफ रिज़वी, दुष्यंत घोरपड़े, गौरीशंकर पांडेय, निखिलेश देवान, सूरज गहरवार, राजेश पांडेय, अरुण चौधरी, घनश्याम साहू, नारायण यादव, तोमन कंवर, दीपक सोनकर, उदित नारायण साहू, इस्वर देवांगन, आकास गोलछा, सलीम गौस, अवैस हासमी, ममता शर्मा, दीपक सोनकर, सोमेश मेश्राम, शुभम साहू, तोमेश साहू, ओमकार साहू, चितेन्द्र साहू, संजय डागौर, विक्रांत पवार, राकेश मौर्य, संकेत गुप्ता, अम्बर चन्द्राकर, तरुण रॉय,तोगु गुरूपंच, संदीप ध्रुव, मंजीत छाबड़ा, निर्मल साहू, बंटी सोनी, पालू यादव, शकर गौली, साहू, गीतराम सिन्हा, अशोक साहू, देवांगन, डिकेश देवांगन, भागवत साहू, जेंद्र यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।