धमतरी
खूब लाल ध्रुव बने प्रदेश मंत्री
03-Jan-2021 7:36 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 3 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व प्रदेश मंत्री संगठन एवं पवन साय की अनुशंसा पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने सभी जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की है जिसमें जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
जिला अध्यक्ष सरपंच महेंद्र नेताम, प्रदेश कार्यसमिति में फत्तेलाल ध्रुव और हीरामन धु्रव को लिया गया है। खूबलाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर विकास मरकाम,विधायक रंजना साहू जिला अध्यक्ष शशि पवार, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा,रामु रोहरा पूर्व जिलाध्यक्ष ,हेमलता शर्मा,जागेन्द्र साहू,गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन महावीर चोपड़ा, अरविंदर मुंडी,चेतन साहू, नामदेव रॉय, दीपक यादव आदि ने बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे