धमतरी

मगरलोड में दिशाबोध विभूति मंच का सम्मान समारोह कल
14-Nov-2026 4:28 PM
मगरलोड में दिशाबोध विभूति मंच का सम्मान समारोह कल

धमतरी, 14 नवंबर। विकासखंड मगरलोड, जिला धमतरी में दिशाबोध विभूति मंच छत्तीसगढ़ का वार्षिक आयोजन विकासखंड मगरलोड, जिला धमतरी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य सम्मान समारोह एवं साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सगुन चिरैया स्मारिका 2026 साहित्यिक पत्रिका का विमोचन होगा, जिसके मुख्य संपादक डॉ. मनी मनेश्वर ‘ध्येय’ हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत देवकर साहेब जी, असंग देव कबीर आश्रम सोनपैरी रायपुर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार रामेश्वर शर्मा रायपुर करेंगे। विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों में विरेन्द्र कुमार साहू, जनपद अध्यक्ष मगरलोड, टीकाराम कंवर, जिला पंचायत सभापति धमतरी, चांदन बाफना समाजसेवी खिसोरा, मान. डॉ. गिरिश साहू समाजसेवी भेण्डरी, मीना डेमू साहू जिला पंचायत सदस्य, केवल राम कंवर जनपद सदस्य भोथीडीह-रांकाडीह, भोजराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत रांकाडीह, देवानंद गौतम ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मगरलोड, डॉ. इन्द्रदेव यदु साहित्यकार रायपुर, डॉ. मुन्नालाल देवदास राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक एवं वरिष्ठ साहित्यकार कोपरा, मकसुदन राम साहू ‘बरीवाला’ अध्यक्ष त्रिवेणी संगम साहित्य परिषद राजिम, प्रेमप्रकाश साहू राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता चारामा, सुनिता साहू सेवा संकल्प संस्था नवागाँव बुड़ेनी, पुनूराम साहू ‘राज’ संरक्षक संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड, डॉ. दीनदयाल साहू संपादक एवं साहित्यकार हरिभूमि चौपाल रायपुर सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, शिक्षाविद और समाजसेवी शामिल होंगे।

इस दौरान संकल्प सेवा संस्थान नवागाँव (बुड़ेनी) के दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग बच्चों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।

साहित्य, समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण एवं कला क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया जाएगा।


अन्य पोस्ट