धमतरी

राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग की छायाचित्र विकास प्रदर्शनी को मिली सराहना
04-Nov-2026 5:43 PM
राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग की छायाचित्र विकास प्रदर्शनी को मिली सराहना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 4 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में जिला जनसंपर्क द्वारा आकर्षक छायाचित्र विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को छायाचित्रों एवं सूचनात्मक पैनलों के जरिए प्रदर्शित किया गया है।

  जिला मुख्यालय धमतरी में लगी प्रदर्शनी में किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, आदिवासी परिवारों और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली योजनाओं को विशेष रूप से दर्शाया गया है। इस अवसर पर  जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका छत्यीसगढ़  जनमन सहित अन्य प्रचार सामग्रियों का नि:शुल्क वितरण किया गया। प्रदर्शनी के  माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित कृषक उन्नति योजना, किसान सम्मान निधि, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, महतारी वंद, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, सूर्य घर मुफ्त बिजली तथा तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक एवं बोनस जैसी योजनाएं शामिल हैं।

मुख्य अतिथि विधायक अजय चन्द्राकर ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे तो जनसंपर्क धमतरी के उपसंचालक शशि रत्न पराशर ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।  इस अवसर पर अमीत नूणीवाल अरुणा राव, वीरेंद्र मंडावी, ताराचंद सहित स्टाफ के लोग मौजूद थे। अतिथियों ने प्रदर्शनी में विस्तार से दी गई जानकारी की सराहना करते हुए विभाग को बधाई दी।


अन्य पोस्ट